धौलपुर में श्रद्वा और उल्लास से निकाली हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा

WhatsApp Channel Join Now
धौलपुर में श्रद्वा और उल्लास से निकाली हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा


धौलपुर में श्रद्वा और उल्लास से निकाली हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा


धौलपुर, 03 अप्रैल (हि.स.)। रामभक्त हनुमान के जन्मोत्सव पर गुरूवार रात को धौलपुर में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। बैंडबाजों से सुसज्जित शोभा यात्रा में पौराणिक प्रसंगों पर सजी झांकियों ने मन मोहा। शोभा यात्रा में रामभक्त हनुमान का डोला आकर्षण का केन्द्र रहा। हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में गुरूवार रात को आगरा मुंबई नेशनल हाईवे स्थित सती वाले हनुमान मंदिर से शोभायात्रा शुरू हुई। हनुमान जन्मोत्सव कमेटी के अध्यक्ष कुक्ककू शर्मा सहित अन्य ने वैदिक रीति से पूजा अर्चना के बाद में शोभा यात्रा को रवाना किया। हनुमान जन्मोत्सव शोभा यात्रा में सबसे आगे धर्मध्वजा लिए श्रद्वालु चल रहे थे। शोभा यात्रा में तथा पांच चार दर्जन झांकियां और डेढ दर्जन बैण्ड और ढोल और तासे शामिल रहे। हनुमान जन्मोत्सव की शोभा यात्रा में भगवान मर्यादा पुरूषोत्तम श्रीराम, हनुमान,मां काली,मां दुर्गा,खाटू श्याम,भगवान शिव एवं पार्वती,सीता वनवास,भगवान श्रीकृष्ण द्वारा कालिया नाग का मर्दन तथा राम दरबार सहित विभिन्न पौराणिक प्रसंगों पर झांकियां सजाई गईं थीं। शोभा यात्रा का आकर्षण अंत में चल रहा वीर हनुमान का प्राचीन डोला रहा। हनुमान जन्मोत्सव शोभायात्रा महात्मानंद की बगीची, फूटा दरवाजा,हास्पीटल रोड,जगन तिराहा,सराय गजरा,लाल बाजार,पुरानी सब्जी मंडी,धूलकोट,संतर रोड, तोप तिराहा,बजरिया एवं गडरपुरा होते हुए सती वाले हनुमान मंदिर पंहुचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा के स्वागत के लिए शहर में दर्जनों स्वागत द्वारा बनाए गए तथा जलपान,शर्बत,दूध,पूडी सब्जी तथा आईसक्रीम से भक्तों का स्वागत किया गया। हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर आयोजित शोभा यात्रा के दौरान जिला कलक्टर श्रीनिधि बी टी तथा पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान सहित अन्य अधिकारियों ने मोर्चा संभाला। हनुमान जन्मोत्सव तथा शोभा यात्रा के दौरान पुलिस और प्रशासन की ओर से सुरक्षा के माकूल इंतजाम किए गए। पुलिस और प्रशासन के अधिकारी रात भर जयंती के आयोजन तथा सुरक्षा इंजामों का जायजा लेते रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story