छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला, मतदान जागरूकता का संदेश

WhatsApp Channel Join Now
छात्राओं ने बनाई मानव श्रृंखला, मतदान जागरूकता का संदेश


धौलपुर, 01 सितंबर (हि.स.)। जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीनिधि बी टी के निर्देशानुसार सतरंगी स्वीप सप्ताह के अंतर्गत मंगलवार को महिला अधिकारिता द्वारा राजकीय कन्या महाविद्यालय में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के तहत उपस्थित सभी को मतदान हेतु शपथ दिलाई गई जिसमें उन्होंने चुनाव में निर्भीक होकर बिना किसी लोभ लालच अथवा भय के धर्म वर्ग जाति समुदाय भाषा अथवा अन्य किसी आधार पर प्रभावित हुए बिना मतदान करने का संकल्प लिया।

इसके साथ ही महाविद्यालय की छात्राओं द्वारा मानव श्रृंखला का निर्माण कर मतदान के प्रति जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम के समापन पर मतदाता जागरूकता रैली का भी आयोजन किया गया जिसका उद्देश्य आमजन विशेषकर युवा मतदाताओं को आगामी निर्वाचन में शत.प्रतिशत मतदान हेतु प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल कुमार, लक्ष्मी गुप्ता एवं देवेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। महिला अधिकारिता विभाग की ओर से ब्लॉक सुपरवाइजर योगेश कुमार एवं जेंडर स्पेशलिस्ट कनुप्रिया कौशिक ने भी सहभागिता निभाई।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story