भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कथन, देश के वीर सैनिकों का अपमान : वोहरा

WhatsApp Channel Join Now
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का कथन, देश के वीर सैनिकों का अपमान : वोहरा


धौलपुर, 17 अक्टूबर (हि.स.)। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड के कथित बयान पर शनिवार को कांग्रेस ने धौलपुर में जमकर हंगामा किया। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर जिला कांग्रेस द्वारा विरोध प्रदर्शन कर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का पुतला दहन किया गया।

विरोध प्रदर्शन के दौरान अपने संबोधन मुख्य अतिथि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष एवं राजाखेडा विधायक रोहित वोहरा ने कहा कि भारत में आतंकवादियों को प्रश्रय देने का काम पाकिस्तान द्वारा किया जा रहा है। इसलिए पाकिस्तान हमारा शत्रु देश है। लेकिन इसके बावजूद भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने सार्वजनिक मंच पर पाकिस्तान का साथ देने जैसी निंदनीय बातें की हैं। जबकि, भाजपा पाकिस्तान को लाल आंख और सबक सिखाने की बात कहते हुए चुनाव लड़कर सत्ता पर काबिज हुई है। वोहरा ने कहा कि यह देश के वीर सैनिकों का अपमान है। इसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। आयोजन की अध्यक्षता करते हुए जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय कुमार जाटव ने कहा कि भाजपा नेता का यह कथन देश के वीर अमर शहीदों तथा आतंकवादी गतिविधियों में अपनी जान गवा चुके नागरिकों का भी अपमान है। इसके साथ ही यह कथन भाजपा के चरित्र को भी उजागर करता है। विरोध प्रदर्शन में प्रदेश कांग्रेस सचिव धर्मेन्द्र शर्मा एवं अमित मुदगल, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अविनाश शास्त्री एवं योगेश शर्मा, युवा नेता संताेष त्यागी,ब्लाक अध्यक्ष राजेंद्र पोसवाल एवं रामेंद्र मीणा, एनएसयूआई प्रदेश यचिव पंकत तिवारी तथा सामाजिक न्याय अधिकारिता प्रकोष्ठ अध्यक्ष रामवरन गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। संचालन जिला प्रवक्ता धनेश जैन ने किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

762612 Articles

Share this story