तिरंगा यात्रा के माध्यम से घर-घर फैलाएंगे राष्ट्रभक्ति : राजावत

WhatsApp Channel Join Now
तिरंगा यात्रा के माध्यम से घर-घर फैलाएंगे राष्ट्रभक्ति : राजावत


धौलपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। जिला भाजपा कार्यालय धौलपुर पर शुक्रवार को घर-घर तिरंगा अभियान एवं तिरंगा यात्रा के संबंध में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि यह कार्यक्रम 10 अगस्त से शुरू होगा तथा 15 अगस्त 2026 तक चलेगा। अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने, हर बूथ पर अधिकतम घरों और प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराना तथा कार्यकर्ता घर-घर और दुकान-दुकान तिरंगा वितरित करेंगे। अभियान का मकसद राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता का संदेश हर घर तक पहुंचाना है। तिरंगा अभियान के लिए चारों विधानसभाओं के संयोजक नियुक्त किए गए हैं। इनमें विधानसभा प्रत्याशी राजाखेड़ा नीरजा शर्मा,धौलपुर से भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डॉ. शिवचरण कुशवाहा , बाड़ी से पूर्व विधायक गिरिराज सिंह मलिंगा एवं बसेड़ी से पूर्व विधायक सुखराम कोली को संयोजक बनाया गया है। कार्यशाला का संचालन कमल पहाड़िया ने किया। अंत में कार्यक्रम सह संयोजक राहुल राणा ने सभी का धन्यवाद दिया। कार्यशाला में संयोजक डॉ. मनोज शर्मा, पूर्व मंत्री जगनमोहन बघेला तथा पूर्व जिला अध्यक्ष बांके लाल लोधा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story