धौलपुर में दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आगाज

WhatsApp Channel Join Now
धौलपुर में दीनदयाल प्रशिक्षण महाअभियान 2026 का आगाज


धौलपुर, 20 मई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी धौलपुर का दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 बुधवार को धौलपुर के सोना हवेली में शुरू हुआ। दो दिवसीय अभियान के पहले दिन संपन्न सात सत्रों में संगठन को मजबूती देने तथा कार्यकर्ताओं में संस्कार रोपण समेत सशक्त कार्यकर्ता-सशक्त अभियान पर मंथन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता प्रदेश संयोजक ओबीसी मोर्चा महेंद्र कुमावत ने कहा कि भाजपा का मुख्य उद्देश्य भारत माता को परम वैभव तक पहुंचना है। हम भारत की संस्कृति को मजबूत करने के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं।

भारतीय संस्कृति एवं पर्यटन के प्रदेश संयोजक मनीष पारीक ने कहा कि हम एक विचारधारा से जुड़े हुए कार्यकर्ता है, हम उस परिवार से जुड़े कार्यकर्ता है जो दुनिया की एक नंबर पार्टी है। प्रदेश प्रवक्ता एवं प्रशिक्षण शिविर प्रभारी रानू पाराशर ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान से सशक्त कार्यकर्ता-सशक्त अभियान की संकल्पना और मजबूत होगी। पाराशर ने सोशल मीडिया एवं एआई के उपयोग पर भी विस्तार से प्रकाश डाला। भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि इस दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में कार्यकर्ता देश के गौरव के लिए एवं पार्टी के अनुशासन सिपाही के रूप में प्रशिक्षण ले रहे हैं। राजावत ने प्रदेश से पधारे सभी पदाधिकारियों का का धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम में पूर्व विधायक नोखा बिहारी लाल बिश्नोई, प्रदेश प्रवक्ता पंकज मीणा, पूर्व जिला अध्यक्ष सत्येंद्र पाराशर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शिवचरण कुशवाहा एवं गिरिराज सिंह मलिंगा, जिला उपाध्यक्ष कमल पहाड़िया,विशेष आमंत्रित सदस्य श्रवण कुमार वर्मा, पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल, पूर्व विधायक बसेड़ी सुखराम कोली, राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरजा शर्मा, पूर्व जिला प्रमुख रामवती जाटव, पूर्व जिला प्रमुख दुर्ग सिंह अंदाना एवं राजाखेड़ा विधानसभा पूर्व प्रत्याशी विवेक सिंह बोहरा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। प्रशिक्षण में 200 से अधिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story