भाजपा का जिला प्रबुद्धजन सम्मेलन 22 जून को
धौलपुर, 19 जून (हि.स.)। जिला भाजपा के तत्वावधान में जिला स्तरीय प्रबुद्ध जन सम्मेलन का आयोजन 22 जून को होगा। शुक्रवार को जिला भाजपा कार्यालय पर एक तैयारी बैठक का आयोजन किया गया।
बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने बताया कि जिला स्तरीय सम्मेलन के मुख्य वक्ता भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश दाधीच होंगे। बैठक मैं जिले भर के प्रबुद्ध नागरिक भाग लेंगे। जिसमें चिकित्सक, अधिवक्ता, साहित्यकार, लेखक, समाजसेवी, जन सेवक, दर्शन शास्त्री एवं व्यापरीजन आदि लोगों को कार्यकर्ताओं के माध्यम से आमंत्रित किया जाएगा। प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी होगी कि वह अपने क्षेत्र के प्रबुद्धजनों को आमंत्रित करे। जिला सम्मेलन 22 जून 2026 को जिला कार्यालय धौलपुर पर आयोजित किया जाएगा। बैठक में पूर्व मंत्री जगमोहन बघेल एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष बांकेलाल लोधा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

