कांग्रेस को नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी : पाराशर

WhatsApp Channel Join Now
कांग्रेस को नारी शक्ति कभी माफ नहीं करेगी : पाराशर


धौलपुर, 23 अप्रैल (हि.स.)। भाजपा जिला मुख्यालय धौलपुर में गुरूवार को नारी शक्ति वंदन अधिनियम विषय पर भाजपा प्रदेश प्रवक्ता रानू पाराशर ने मीडिया को जानकारी दी। पाराशर ने कहा कि नारी शक्ति का घोर अपमान कांग्रेस सहित विपक्षी दलों ने किया है। नारी शक्ति उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। भाजपा की मोदी सरकार महिलाओं को अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती हैं, लेकिन विपक्षी दल एक जुट हो कर महिला आरक्षण पुरजोर विरोध कर रहे हैं।

भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि भारत में महिलाओं की आधी आबादी है भाजपा सरकार देश की आधी आबादी को आरक्षण देकर उन्हें अग्रिम पंक्ति में लाना चाहती है। लेकिन महिला विरोधी मानसिकता वाले तथा परिवार वादी पार्टी के लोग नहीं चाहते कि महिलाएं आगे बढ़े। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डा. शिवचरण सिंह कुशवाहा ने कहा कि यह अधिनियम देश की मातृशक्ति को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय लेने की मुख्यधारा में लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। मातृशक्ति विरोधी कांग्रेस तथा अन्य विपक्षी दलों से महिलाएं बहुत आक्रोशित हैं। इस अवसर पर भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना सहित अन्य मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story