मन की बात पीएम और आमजन के बीच संवाद का माध्यम : पाराशर

WhatsApp Channel Join Now
मन की बात पीएम और आमजन के बीच संवाद का माध्यम : पाराशर


धौलपुर, 24 जुलाई (हि.स.)। भाजपा जिला कार्यालय पर आगामी मन की बात के 136 वें संस्करण को लेकर शुक्रवार को एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में बूथों, शक्ति केंद्रों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सामूहिक रूप से कार्यक्रम का श्रवण करने पर मंथन किया गया।

बैठक में भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सतेंद्र पाराशर ने कहा कि मन की बात कार्यक्रम प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और आमजन के बीच संवाद का सशक्त माध्यम है। यह कार्यक्रम कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करता है और समाज के अंतिम व्यक्ति तक सकारात्मक संदेश पहुंचाता है। सभी कार्यकर्ताओं को इसे जन-जन तक पहुंचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। मन की बात जिला संयोजक अनिल गोयल ने कहा कि मन की बात केवल एक रेडियो कार्यक्रम नहीं, बल्कि देशवासियों को प्रेरित करने वाला जन-आंदोलन है। हम सभी कार्यकर्ताओं को हर बूथ तक कार्यक्रम सम्पन कर सरल ऐप पर अपलोड करनी है। इस अवसर पर एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजबहादुर मीणा, जिला महामंत्री मदन कोली, जिला उपाध्यक्ष मुकेश हनुमानपुरा, मंडल अध्यक्ष रजत जनसंघी एवं विशाल सिंघल सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story