धौलपुर में भाजपा ने मनाया 47 वां स्थापना दिवस

WhatsApp Channel Join Now
धौलपुर में भाजपा ने मनाया 47 वां स्थापना दिवस


धौलपुर, 06 अप्रैल (हि.स.)। धौलपुर जिला भाजपा कार्यालय पर सोमवार को भाजपा का 47 वां स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर ध्वजारोहण तथा कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम संपन्न्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष राजवीर सिंह राजावत ने कहा कि आज भाजपा विश्व की नंबर एक पार्टी कार्यकर्ताओं की ताकत से ही है। भाजपा का कार्यकर्ता राष्ट्र प्रेमी एवं राष्ट्रभक्त है। भाजपा की विचारधारा में राष्ट्र सर्वोपरि है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता मदन प्रजापति ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आम आदमी की संभावना है। पहली बार जीता हुआ विधायक मुख्यमंत्री बन सकता है। अंतिम छोर पर बैठा हुआ व्यक्ति राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है। यह भाजपा की पहचान है। प्रदेश प्रवक्ता एवं धौलपुर की मीडिया प्रभारी रानू पाराशर ने कहा कि भाजपा में सबका साथ सबका विकास होता है। भाजपा अंतिम पायदान पर बैठे हुए व्यक्ति के बारे में पहले सोचती है और उसे विकास की मुख्य धारा से जोड़ती है। आयोजन में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डॉ. शिवचरण कुशवाहा एवं गिर्राज सिंह मलिंगा, विशेष आमंत्रित सदस्य जगमोहन बघेल एवं राजाखेड़ा विधानसभा प्रत्याशी नीरजा शर्मा तथा कार्यक्रम संयोजक विशंभर दयाल शर्मा,सह संयोजक जिला मंत्री हरेंद्र राव तथा भरतपुर संभाग सह मीडिया प्रभारी मुकेश सक्सेना सहित अन्य पदाधिकारी तथा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप

Share this story