आयुर्वेद विवि में मनाया धन्वंतरि जयंती समारोह

WhatsApp Channel Join Now
आयुर्वेद विवि में मनाया धन्वंतरि जयंती समारोह


जोधपुर, 05 नवम्बर (हि.स.)। स्नातकोत्तर आयुर्वेद शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान जोधपुर के पीजी सेमिनार हॉल में विश्व आयुर्वेद परिषद द्वारा भगवान धन्वंतरि जयंती के पावन अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रो. (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने की।

कार्यक्रम में पीजीआईए के प्राचार्य प्रो. चंदन सिंह, प्रो. महेंद्र शर्मा, विश्व आयुर्वेद परिषद राजस्थान के अध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा, विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष डॉ. देवेंद्र चाहर, उप कुलसचिव डॉ. मनोज अदलखा, डॉ. अरुण दाधीच, डॉ. हरीश सिंघल, डॉ. राजेश गुप्ता, राजस्थान संपर्क प्रमुख डॉ. महेश इंद्रा, सहित अनेक शिक्षक एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। कार्यक्रम में भगवान धन्वंतरि के आयुर्वेद एवं चिकित्सा जगत में योगदान का स्मरण करते हुए आयुर्वेद की महत्ता, प्रासंगिकता एवं वर्तमान समय में इसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला गया। वक्ताओं ने आयुर्वेद की प्राचीन ज्ञान परंपरा को संरक्षित करने, वैज्ञानिक दृष्टिकोण से आगे बढ़ाने तथा जन-जन तक पहुंचाने की आवश्यकता पर बल दिया।

कुलगुरु ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में आयुर्वेद को भारतीय चिकित्सा परंपरा की अमूल्य धरोहर बताते हुए इसके प्रचार-प्रसार, अनुसंधान एवं वैश्विक स्तर पर प्रतिष्ठा स्थापित करने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। प्रारंभ में स्वागत भाषण प्रदेशाध्यक्ष डॉ. राकेश शर्मा ने दिया। विश्वविद्यालय इकाई अध्यक्ष प्रो. देवेंद्र चाहर ने विशेषज्ञ व्याख्यान दिया। प्राचार्य प्रो. चंदन सिंह ने धन्यवाद ज्ञापन किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772914 Articles

Share this story