पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल मिलेंगे

WhatsApp Channel Join Now
पुलिसकर्मियों को मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल मिलेंगे


जयपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान पुलिसकर्मियों को उनकी उत्कृष्ट सेवाओं, कर्तव्यनिष्ठा एवं सराहनीय कार्यों के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक एवं डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल से सम्मानित किया जाएगा। अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध शाखा) बिपिन पांडेय द्वारा जारी आदेश के अनुसार मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक के लिए शान्तनु कुमार सिंह (उप महानिरीक्षक पुलिस) का चयन किया गया है।

इसी प्रकार डीजीपी डिस्क प्रशस्ति रोल के लिए पांच पुलिसकर्मियों का चयन किया गया है। इनमें सहायक निदेशक अभियोजन भंवर कुलदीप राठौड़, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अदिति कांवत, पुलिस उप अधीक्षक निसार खान, उप निरीक्षक शैलेन्द्र कुमार शर्मा एवं हेड कांस्टेबल शाहिद अली शामिल हैं। इन्हें 14 दिसंबर 2026 को सुबह 11 बजे पुलिस मुख्यालय में सम्मानित किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784169 Articles

Share this story