डीजीपी ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल: सेवानिवृत्त कांस्टेबलों का सम्मान

WhatsApp Channel Join Now
डीजीपी ने पेश की संवेदनशीलता की मिसाल: सेवानिवृत्त कांस्टेबलों का सम्मान


जयपुर, 31 मार्च (हि.स.)। पुलिस मुख्यालय में मंगलवार एक अलग ही नजारा देखने को मिला। जब दो कांस्टेबल अपनी पूरी सेवा एक ही पद पर समर्पित कर सेवानिवृत्त हुए तो स्वयं महानिदेशक पुलिस राजीव कुमार शर्मा ने संवेदनशीलता की नई मिसाल पेश करते हुए अवकाश के बावजूद उन्हें अपने कक्ष में आमंत्रित कर सम्मानित किया।

पुलिस सेवा में समर्पण और निष्ठा का एक भावुक दृश्य उस समय देखने को मिला। जब जयपुर आयुक्तालय में तैनात कांस्टेबल नंदकिशोर मीणा और कैलाश चन्द की सेवानिवृत्ति पर डीजीपी शर्मा ने दोनों जवानों की कर्तव्यनिष्ठा को देखते हुए उन्हें विभाग की ओर से स्मृति चिन्ह और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया।

डीजीपी के इस कदम की महकमे में काफी सराहना हो रही है। अधीनस्थ कर्मचारियों का कहना है कि मुखिया द्वारा दिया गया यह सम्मान न केवल इन दोनों के लिए यादगार है, बल्कि पूरी फोर्स के मनोबल को बढ़ाने वाला है। इस अवसर पर डीआईजी कुंवर राष्ट्रदीप सहित मुख्यालय के कार्मिक मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story