आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें- पुलिस महानिदेशक

WhatsApp Channel Join Now
आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना पुलिस को दें- पुलिस महानिदेशक


बीकानेर, 05 सितंबर (हि.स.)। महानिदेशक पुलिस राजीव शर्मा एवं महानिरीक्षक पुलिस, रेंज बीकानेर ओमप्रकाश की अध्यक्षता में बीकानेर रेंज के युवा सदस्यों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया।

संवाद के दौरान युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों एवं नशे के विरुद्ध जागरूकता, साइबर अपराधों से बचाव एवं साइबर जागरूकता तथा आपराधिक गतिविधियों की रोकथाम के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। साथ ही, युवाओं से आग्रह किया गया कि वे अपने आसपास होने वाली किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें तथा समाज को नशामुक्त एवं अपराधमुक्त बनाने में पुलिस का सहयोग करें।

कार्यक्रम में वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बीकानेर रेंज के जिला बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा, श्रीगंगानगर के पुलिस अधीक्षक हरिशंकर, जिला हनुमानगढ़ के पुलिस अधीक्षक, बी. आदित्य, चुरू के पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद के साथ साथ समस्त अतिरिक्त पुलिस अधीक्षकगण, पुलिस उप अधीक्षकगण एवं थानाधिकारीगण सहित युवा सदस्यों ने भाग लिया।

इस दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा युवाओं की समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना गया तथा युवाओं को पुलिस के साथ समन्वय एवं सहभागिता के माध्यम से समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रेरित किया गया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story