सराहनीय सेवाओं के लिए 123 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को मिलेगा डीजीपी डिस्क एवं प्रशस्ति रोल
जयपुर, 30 मई (हि.स.)। पुलिस मुख्यालय ने अपराध नियंत्रण,कानून-व्यवस्था, प्रशासन, खुफिया कार्यों, साइबर अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन तथा उत्कृष्ट पुलिसिंग में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 123 पुलिस अधिकारियों एवं कार्मिकों को महानिदेशक पुलिस डिस्क एवं प्रशस्ति रोल” प्रदान करने की घोषणा की है। पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा द्वारा जारी आदेश में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक स्तर से लेकर कांस्टेबल तक के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित करने की घोषणा की गई है।
पुलिस मुख्यालय के स्थायी आदेश 2/2016 के तहत यह सम्मान विभाग में उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य से प्रदान किया जाता है। चयन समिति की अनुशंसा पर विभिन्न रेंज, जिलों एवं इकाइयों से प्राप्त प्रस्तावों के आधार पर इस वर्ष कुल 123 अधिकारियों एवं कर्मचारियों का चयन किया गया।
सम्मानित होने वालों में अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण एचजीआर सुहास, महानिरीक्षक पुलिस राजेंद्र सिंह (द्वितीय बार), राहुल प्रकाश (तृतीय बार), परिस देशमुख, उप महानिरीक्षक पुलिस जय यादव (तृतीय बार), मनोज कुमार और शांतनु कुमार सिंह के नाम शामिल हैं, जिन्हें उनकी विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए इस प्रतिष्ठित पदक से नवाजा जा रहा है।
वहीं फील्ड पुलिसिंग और जिला स्तर पर कप्तानी व कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने वाले अधिकारियों में सुमित मेहरडा, संजीव नैन, विकास सांगवान (तृतीय बार), अमित कुमार (द्वितीय बार), रतन सिंह, तेजस्वनी गौतम (तृतीय बार), बी. आदित्य, हरी शंकर, अनिल कुमार, दिगंत आनन्द (तृतीय बार), विशाल जांगिड और प्रवीण नायक नूनावत (द्वितीय बार) के नाम शामिल हैं, जिन्हें उत्कृष्ट प्रशासनिक क्षमताओं और बेहतर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए डीजीपी डिस्क प्रदान की जा रही है।
विधिक अनुसंधान, तकनीकी विंग और विभिन्न महत्वपूर्ण शाखाओं में प्रभावी कार्य करने वाले अधिकारियों में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त योगेश दाधीच, डॉ. राजीव पचार, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त आलोक कुमार सिंघल (द्वितीय बार), ललित किशोर शर्मा (द्वितीय बार), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दीक्षा कामरा (तृतीय बार), अदिति कॉवत, भंवरलाल और सौरभ तिवारी के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही सहायक पुलिस अधीक्षक अजेय सिंह राठौड, पंकज यादव, हरिशंकर शर्मा, सोन चन्द वर्मा, सहायक निदेशक अभियोजन भंवर कुलदीप राठौड, पुलिस उप अधीक्षक और वृत्ताधिकारी के रूप में डॉ पूनम, मनीष शर्मा, हर्षराज सिंह और राजावत प्रेम कुमार को भी इस सम्मान के लिए चुना गया है।
साथ ही जमीनी स्तर पर थानों की कमान संभालने वाले और विभिन्न पुलिस विंग्स में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले समर्पित पुलिस निरीक्षकों की सूची में देवेन्द्र सिंह (द्वितीय बार), भुटाराम (द्वितीय बार), विष्णु शर्मा, राजेन्द्र प्रसाद, सरोज बैरवा, चन्द्रभान सिंह, दिनेश सारण, लक्ष्मी कराड़िया, मनोज चौहान, प्रभुनारायण मीणा, पवन कुमार चौबे (द्वितीय बार), रमेश कविया, बलवन्त राम, अशोक बिश्नोई और रमेश चंद आर्य के नाम समाहित हैं। अपराधों के खुलासे, धरपकड़ और फील्ड इंटेलिजेंस को मजबूत करने वाले जांबाज पुलिस उप निरीक्षकों में शैलेंद्र कुमार शर्मा, धर्मसिंह, भरत लाल, राधेश्याम वर्मा, सुरेन्द्र सिंह, संदीप बसेरा, यमनेश कुमार शर्मा, रविन्द्र सिंह, यशपाल सिंह चौधरी और राजवीर के नाम सम्मान के साथ शामिल हैं।
विभिन्न कार्यालयों और पुलिस थानों में अनुसंधान व विधिक प्रक्रियाओं को तत्परता से पूरा करने वाले सहायक उप निरीक्षकों की सूची में देवकरण, दिनेश कुमार, कमलेन्द्र सिंह, जसवन्त सिंह, खड़ग सिंह, सूरज बाली और जगदीश प्रसाद के नाम शामिल हैं।
विभिन्न जिलों, विशेष शाखाओं और थानों में अनुसंधान व कानून-व्यवस्था में महत्वपूर्ण सहयोग देने वाले हेड कानिस्टेबलों में शाहिद अली, शहनाज खान, हिम्मत सिंह, राजेश कुमार, वेदप्रकाश, अरविन्द सिंह देवड़ा, राहुल कुमार खेदड़, प्रवीण कुमार, जसवन्त सिंह, राजेन्द्र सिंह (द्वितीय बार), मुकेश कुमार, धर्मेन्द्र कुमार और रितुदमन सिंह के नाम इस सूची में शामिल हैं।
पुलिस बल की सबसे मजबूत रीढ़ माने जाने वाले और फील्ड में दिन-रात डटने वाले कांस्टेबलों, महिला कांस्टेबलों व चालकों में शिवराज बैरवा, संतोष चाहर, नरेन्द्र कुमार, लाला राम, सीताराम जांगिड़, पवन लिम्बा (तृतीय बार), अनिल कुमार, मुकेश चन्द, सतीश चन्द, राहुल त्रिवेदी, विश्वेन्द्र सिंह, हेमेन्द्र सिंह, पुखराज, कमलेन्द्र मेहराणा, दीपक कुमार, कृष्ण कुमार यादव, विनोद कुमार, राजकिशोर, विजय कुमार (चालक), सुरेन्द्र, लक्ष्मण चौधरी, गुमान सिंह, दिनेश चन्द, राजेन्द्र प्रसाद, जीतराम चौधरी, विकास कुमार सहारण, सुरेन्द्र कुमार गुर्जर, संदीप कुमार, अनिल कुमार योगी, दयालसिंह, गंगा, महेन्द्र कुमार जाट, नरेश कुमार बैरवा, सुन्दर सिंह, अनिल कुमार, हरि कुमार जाट (द्वितीय बार), सत्यनारायण मीणा, धर्मेन्द्र कुमार मीणा, भूपेन्द्र कुमार नागर, दिपक लबाना, संजू जिजवाड़िया और सुनिता के नाम शामिल हैं।
पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा ने कहा है कि यह सम्मान उत्कृष्ट सेवा, कर्तव्यनिष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण का प्रतीक है तथा इससे पुलिस बल में बेहतर कार्य संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने सभी सम्मानित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने की अपेक्षा व्यक्त की है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

