अंडर-14 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए देवांश का चयन

WhatsApp Channel Join Now
अंडर-14 राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए देवांश का चयन


बीकानेर, 10 नवंबर (हि.स.)। संभाग मुख्यालय के मास्टर उदय फुटबॉल क्लब के खिलाड़ी देवांश का 70वीं राष्ट्रीय विद्यालयी खेलकूद प्रतियोगिता के अंतर्गत अंडर-14 छात्र वर्ग की फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए राजस्थान राज्य टीम में चयन हुआ है। यह प्रतियोगिता 12 नवंबर से 17 नवंबर 2026 तक छतरपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित होगी। प्रतियोगिता में देवांश राजस्थान की टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। देवांश के चयन से मास्टर उदय फुटबॉल क्लब में खुशी का माहौल है।

क्लब के सचिव शंकर बोहरा एवं एनआईएस कोच नारायण बिस्सा ने देवांश को बधाई देते हुए राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। देवांश का चयन होने पर शिव शंकर जागा, महेंद्र व्यास, अमित व्यास, भंवर लाल बोहरा ने देवांश का चयन होने पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

774949 Articles

Share this story