नाथद्वारा में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन

WhatsApp Channel Join Now
नाथद्वारा में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने किए श्रीनाथजी के दर्शन


जयपुर/नाथद्वारा, 06 मई (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार को नाथद्वारा स्थित श्रीनाथजी मंदिर में दर्शन कर प्रदेश की खुशहाली की कामना की। इस दौरान उन्होंने भगवान श्रीनाथजी के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रदेश के सुख, समृद्धि और विकास के लिए प्रार्थना की है। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार विकास को लेकर लगातार कार्य कर रही है और आमजन के हित में कई योजनाएं लागू की जा रही हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार नए आयाम स्थापित कर रही है और प्रदेश में विकास की गति तेज हुई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story