उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने घाटा नैनवाड़ी में 151 कुंडात्मक महायज्ञ में की शिरकत

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने घाटा नैनवाड़ी में 151 कुंडात्मक महायज्ञ में की शिरकत


उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने घाटा नैनवाड़ी में 151 कुंडात्मक महायज्ञ में की शिरकत


सवाई माधोपुर, 21 मई (हि.स.)। जिले के घाटा नैनवाड़ी स्थित भगवान श्री देवनारायण मंदिर में आयोजित सात दिवसीय 151 कुंडात्मक महायज्ञ के अंतर्गत गुरुवार को उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कलश यात्रा के प्रधान कलश एवं यज्ञ स्थल का विधिवत पूजन किया। इस दौरान उन्होंने लोक देवता भगवान श्री देवनारायण जी के दर्शन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

कार्यक्रम में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे क्षेत्र में भक्ति एवं आस्था का माहौल देखने को मिला। कलश यात्रा में महिलाओं, युवाओं एवं ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। धार्मिक अनुष्ठानों और वैदिक मंत्रोच्चार से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन हमारी लोक संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को मजबूत करने का कार्य करते हैं। उन्होंने कहा कि धर्म, संस्कृति और सामाजिक समरसता को समर्पित यह महायज्ञ समाज में सकारात्मक ऊर्जा, एकता और भाईचारे का संदेश देता है।

कार्यक्रम में पूज्य महामंडलेश्वर श्री श्री 1008 महंत बालकानंद गिरी जी महाराज, भाजपा जिला अध्यक्ष मानसिंह गुर्जर, बामनवास भाजपा प्रत्याशी राजेंद्र मीणा, प्रधान कृष्णा पोसवाल, ट्रस्ट महामंत्री पवन पोसवाल, माताएं-बहनें एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story