उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आमजन की समस्याएं सुनी, दिए अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश
जयपुर, 02 जून (हि.स.)। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने मंगलवार को सिविल लाइंस स्थित आवास पर जनसुनवाई कर आमजन की समस्याएं सुनीं। जनसुनवाई में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और सड़क, पानी, बिजली, अतिक्रमण सहित विभिन्न जनहित से जुड़े मुद्दों को उपमुख्यमंत्री के समक्ष रखा।
इस दौरान उपमुख्यमंत्री ने सभी फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और ध्यानपूर्वक सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद संबंधित विभागों के अधिकारियों को समस्याओं के शीघ्र एवं प्रभावी समाधान के निर्देश दिए। जनसुनवाई में आए लोगों ने अपने क्षेत्र की मूलभूत सुविधाओं और अन्य स्थानीय समस्याओं से भी उपमुख्यमंत्री को अवगत कराया।
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आमजन की शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा लोगों को अनावश्यक परेशानी का सामना न करना पड़े। जनसुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

