उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर पोषाहार गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर पोषाहार गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण कर पोषाहार गुणवत्ता पर दिए सख्त निर्देश

जयपुर, 06 मई (हि.स.)। राजसमंद जिले के गुंजोल गांव में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने बुधवार आंगनबाड़ी केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध व्यवस्थाओं की विस्तृत जानकारी ली और बच्चों को दिए जा रहे पोषाहार की गुणवत्ता को परखा।

उपमुख्यमंत्री ने मौके पर ही बच्चों को परोसे जा रहे भोजन की जांच की और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि बच्चों को हमेशा पौष्टिक एवं गुणवत्तापूर्ण आहार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद बच्चों से आत्मीय बातचीत की और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उन्होंने बच्चों को श्रीनाथ जी का प्रसाद भी वितरित किया, जिससे बच्चों में उत्साह देखने को मिला।

उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण से जुड़ी सभी व्यवस्थाएं बेहतर तरीके से संचालित हों।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story