उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने किया संस्कृत फॉर फ़्यूचर का पोस्टर विमोचन

WhatsApp Channel Join Now
उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेम चन्द बैरवा ने किया संस्कृत फॉर फ़्यूचर का पोस्टर विमोचन


जयपुर, 31 अगस्त (हि.स.)। संस्कृत भारती द्वारा आयोजित अखिल भारतीय विस्तारकवर्ग के समापन समारोह में संस्कृत फॉर फ़्यूचर (भविष्य के लिए संस्कृत) कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन हुआ।

आगामी 10 सितम्बर से 19 सितम्बर पर्यन्त जयपुर महानगर में एक साथ 108 पृथक-पृथक विद्यालयों, महाविद्यालयों और विश्वविद्यालयों में संस्कृत सम्भाषण शिबिर आयोजित होंगे। कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री डॉ.प्रेमचन्द बैरवा, अ.भा. संघटनमन्त्री मा. जयप्रकाश गौतम, अ.भा. प्रचार प्रमुख सचिन कठाळे, क्षेत्रसंयोजक डॉ. तगसिंह राजपुरोहित, एवं न्यास अध्यक्ष डॉ. नाथुलाल सुमन द्वारा पोस्टर विमोचन किया। संस्कृत फॉर फ़्यूचर के अन्तर्गत प्रतिदिन नि:शुल्क रूप से 2 घंटा दश दिवसीय संस्कृतसम्भाषण शिबिर होगा। जिसमें सरल माध्यम से व्यावहारिक संस्कृत सम्भाषण सिखाया जायेंगे। इन सभी शिविरों का भव्य समापन कार्यक्रम वृहद स्तर पर परिष्कार महाविद्यालय, शिप्रा पथ, मानसरोवर में 20 सितंबर को किया जाएग।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

766331 Articles

Share this story