राज्य सभा सांसद से तरबूज बीज के आयात को खुलवाने की मांग

WhatsApp Channel Join Now
राज्य सभा सांसद से तरबूज बीज के आयात को खुलवाने की मांग


जोधपुर, 26 फरवरी (हि.स.)। राजस्थान तरबूज मतीरा मगज इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत को ज्ञापन सौंपा। पिछले लगभग दो वर्षों से बंद तरबूज बीच के आयात को खुलवाने की मांग की है।

संगठन के सचिव मुकेश सोनी ने बताया कि दो वर्ष पहले तरबूज बीच का आयात भारत में चालू था जिसको केंद्र सरकार द्वारा अपने नीति के तहत आयात को बंद कर दिया। उस आयात को पुन: खुलवाने के लिए संगठन द्वारा राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत को ज्ञापन सौप कर इंडस्ट्रीज के लिए आयात को पुन: शुरू करने की बात कही। गौरतलब है कि 2 वर्ष पूर्व लगातार तरबूज बीज का आयात सूडान से हो रहा था। पिछले 2 वर्षों से भारत में किसी भी तरह का आयात नहीं होने से सैकड़ो इंडस्ट्रीज बंद होने की कगार पर है। हजारों की संख्या में श्रमिक बेरोजगार हो रहे है।

संगठन के अध्यक्ष नंदकिशोर सोनी ने बताया कि इस उद्योग की शुरुआत ओसियां से छोटे रूप से हुई थी लेकिन अब मांग ज्यादा होने से बीज को आयात किया जा रहा था लेकिन सरकार द्वारा आयात को बंद किया गया जिसको वापस नहीं खोला गया। सांसद ने समस्या सुनकर एसोसिएशन के सदस्यों को कहा कि जल्द से जल्द आपकी समस्या का समाधान करवाया जाएगा।

इस दौरान पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोनी, पुखराज चांडक, राजेश झंवर, दिलीप सिंह, मुकेश गांधी, महेंद्र गहलोत, रवि सोनी, रोहित सोनी, हितेश मुथा, रिंकेश लोहिया सहित संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहें।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story