रिडेवलपमेंट कार्य के चलते दिल्ली कैंट पर 2 महीने तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें

WhatsApp Channel Join Now
रिडेवलपमेंट कार्य के चलते दिल्ली कैंट पर 2 महीने तक नहीं रुकेंगी 13 ट्रेनें


जयपुर, 01 अगस्त (हि.स.)। दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर रिडेवलपमेंट कार्य के चलते उत्तर पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित होंगी। रेलवे ने अपग्रेडेशन और कंस्ट्रक्शन के कारण प्लेटफॉर्म नंबर 2 और 3 पर ब्लॉक लिया है।

इसके चलते जयपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला डबल डेकर, अजमेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला जनशताब्दी, जोधपुर, बाड़मेर, भुज, बीकानेर और उदयपुर सहित 13 ट्रेनों का दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर 2 महीने से अधिक समय तक स्टॉपेज नहीं रहेगा।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रिडेवलपमेंट कार्य के चलते 1 अगस्त से 13 अक्टूबर 2026 तक अलग-अलग तिथियों में इन ट्रेनों का दिल्ली कैंट रेलवे स्टेशन पर संचालन तो सामान्य रहेगा, लेकिन वे यहां नहीं रुकेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Share this story