रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 मई को जोधपुर आएंगे

WhatsApp Channel Join Now
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 14 मई को जोधपुर आएंगे


पूर्व उप राष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत की प्रतिमा का करेंगे अनावरण

जोधपुर, 09 मई (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व उपराष्ट्रपति भैरो सिंह शेखावत की प्रतिमा का अनावरण 14 मई को रातानाडा सर्किल पर हाेगा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एवं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 14 मई को दोपहर एक बजे प्रतिमा का अनावरण करेंगे।

केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री शेखावत ने बताया कि यह कार्यक्रम जननायक भैरों सिंह शेखावत बाबोसा के सार्वजनिक जीवन, सुशासन और राजस्थान के विकास में उनके योगदान को समर्पित होगा। कार्यक्रम की तैयारियां शुरू कर दी गई है। वहीं इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सुबह 11.15 बजे मेड़ता के राव दूदा गढ़ में मेड़ता के संस्थापक राव दूदा राठौड़ की अश्वारूढ प्रतिमा का अनावरण भी करेंगे। वीर शिरोमणि राव दूजा की मूर्ति निर्माण समारोह समिति के संरक्षक विजय सिंह सिरसू ने बताया कि मूर्ति अनावरण समारोह की अध्यक्षता पूर्व राजपरिवार के गज सिंह करेंगे।

समारोह समिति के अध्यक्ष महेश पाल सिंह बडू ने बताया कि समारोह के अति विशिष्ट अतिथि केंद्रीय पर्यटन संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी, सांसद महिमा कुमारी, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर, पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनोर व राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत होंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story