मोगड़ा-सरेचा रोड पर डंपर ने छीनी युवक की जिंदगी : आक्रोशित लोगों ने किया रास्ता जाम

WhatsApp Channel Join Now
मोगड़ा-सरेचा रोड पर डंपर ने छीनी युवक की जिंदगी : आक्रोशित लोगों ने किया रास्ता जाम


जोधपुर, 23 अप्रैल हि.स.)। शहर के निकट मोगड़ा- सरेचा गांव की सरहद में आज सुबह डंपर चालक की लापरवाही ने बाइक सवार एक युवक की जान ले ली। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। बाद में ग्रामीणों ने रास्ता रोककर प्रदर्शन किया। सूचना पर लूणी पुलिस और अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे। दोपहर तक आक्रोशित लोगों से समझाइश का प्रयास चलता रहा।

जानकारी के अनुसार सरेचा गांव का रहने वाला 21 साल का कैलाश पटेल आज सुबह अपनी बाइक लेकर मोगड़ा- सरेचा मार्ग से निकल रहा था। तब एक डंपर चालक की लापरवाही वे चपेट में आया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके मौत की खबर मिलने पर ग्रामीण एकत्र हो गए और रास्ता जामकर दिया। पानी का टैंकर लगा एवं झाडिय़ां डालकर रास्ता रोका गया। सूचना पर लूणी थानाधिकारी सुरेश चौधरी, एसआई गोविंदराम आदि वहां पहुंचे। रास्ता जाम किए गए लोगों से दोपहर तक समझाइश चलती रही।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story