राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, रात में हल्की ठंड का असर

WhatsApp Channel Join Now
राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, रात में हल्की ठंड का असर


राजस्थान में फिर बढ़ी दिन की गर्मी, रात में हल्की ठंड का असर


जयपुर, 05 नवंबर (हि.स.)। राजस्थान में आसमान साफ रहने और उत्तर-पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ने से दिन के तापमान में एक बार फिर बढ़ोतरी होने लगी है। दीपावली से पहले प्रदेश में कई जगह दिन का तापमान 37 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। बुधवार को पश्चिमी राजस्थान के शहरों में गर्मी का असर अधिक रहा। हालांकि, रात के तापमान में गिरावट के चलते सुबह और देर रात हल्की सर्दी महसूस की जा रही है।

सीकर जिले का फतेहपुर प्रदेश का सबसे ठंडा स्थान रहा। यहां न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस मापा गया, जो माउंट आबू से भी कम रहा। प्रदेश के अधिकांश शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। टोंक, भीलवाड़ा, सीकर, चित्तौड़गढ़, उदयपुर, नागौर, करौली, फतेहपुर और माउंट आबू में रात के तापमान में अपेक्षाकृत अधिक ठंडक रही। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में मौसम में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।

मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर ने अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। दिनभर धूप रहने से कुछ शहरों में अधिकतम तापमान में मामूली बढ़ोतरी हो सकती है। ऐसे में दीपावली तक प्रदेश में दिन के समय हल्की गर्मी और रात में हल्की सर्दी का दौर जारी रहने की संभावना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

772593 Articles

Share this story