बुजुर्गों की सेवा में सावधानी और संवेदनशीलता जरूरी: डॉ. माथुर

WhatsApp Channel Join Now
बुजुर्गों की सेवा में सावधानी और संवेदनशीलता जरूरी: डॉ. माथुर


अंतरराष्ट्रीय देखभाल व सहायता दिवस मनाया

जोधपुर, 29 अक्टूबर (हि.स.)। अंतरराष्ट्रीय देखभाल व सहायता दिवस के अवसर पर केयर गिवर आशा सोसायटी के डॉ. अरविंद माथुर ने केयर गिवर्स के साथ संवाद करते हुए बुजुर्गों की देखभाल में बरती जाने वाली आवश्यक सावधानियों एवं सेवा के महत्वपूर्ण पहलुओं पर विस्तार से मार्गदर्शन प्रदान किया।

उन्होंने कहा कि बुजुर्गों की सेवा केवल एक दायित्व नहीं, बल्कि धैर्य, संवेदनशीलता, सम्मान और आत्मीयता के साथ निभाया जाने वाला मानवीय कर्तव्य है। उनकी शारीरिक आवश्यकताओं की पूर्ति के साथ-साथ उनकी भावनाओं, मन:स्थिति और आत्मसम्मान का ध्यान रखना भी अत्यंत आवश्यक है। डॉ. माथुर ने देखभाल के दौरान सतर्कता बरतने, बुजुर्गों के प्रति धैर्यपूर्ण व्यवहार रखने तथा उनकी आवश्यकताओं को समझकर सहयोग करने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आत्मीय व्यवहार और सम्मानपूर्ण देखभाल से बुजुर्गों में सुरक्षा, विश्वास और अपनत्व की भावना सुदृढ़ होती है।

इस अवसर पर केयर गिवर्स मधुलिका, आरती, भावना, अनुराधा, मनीषा, नरेंद्र, अशोक एवं रमेशचंद्र सहित अन्य सदस्यों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि कार्यक्षेत्र में प्राप्त अनुभवों तथा विशेषज्ञ द्वारा दिए गए उपयोगी सुझावों से उन्हें बुजुर्गों की बेहतर देखभाल करने में सहायता मिली है।

उन्होंने इस मार्गदर्शन के लिए केयरगिवर्स आशा सोसायटी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सोसायटी ने बुजुर्गों की सुरक्षित, संवेदनशील और सम्मानपूर्ण देखभाल के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा सेवा कार्यों में मानवीय मूल्यों को अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस अवसर पर केयर गिवर्स आशा सोसायटी सचिव प्रियदर्शनी पाटनी, डॉ. आभा माथुर, डॉ. हरीश अग्रवाल, इंजीनियर निर्मल माथुर उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768952 Articles

Share this story