जयपुर से लखनऊ और सूरत के लिए अब रोजाना फ्लाइट

WhatsApp Channel Join Now
जयपुर से लखनऊ और सूरत के लिए अब रोजाना फ्लाइट


जयपुर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। जयपुर एयरपोर्ट से हवाई सफर करने वाले यात्रियों के लिए राहत की खबर है। इंडिगो एयरलाइन ने जयपुर से लखनऊ और सूरत के लिए फ्लाइट की फ्रीक्वेंसी बढ़ा दी है। अब दोनों शहरों के लिए रोजाना हवाई सेवा उपलब्ध होगी। इससे पहले इन दोनों रूट पर सप्ताह में केवल चार दिन ही फ्लाइट संचालित की जा रही थी।

एयरलाइन ने अब वीकली शेड्यूल की बाध्यता खत्म करते हुए उड़ानों को सातों दिन संचालित करने का फैसला किया है। इससे जयपुर से लखनऊ और सूरत जाने वाले यात्रियों को यात्रा की योजना बनाने में अधिक सुविधा मिलेगी। खासकर कारोबार, नौकरी, शिक्षा और अन्य जरूरी कामों से इन शहरों की यात्रा करने वाले यात्रियों को अब फ्लाइट के सीमित दिनों के अनुसार अपना कार्यक्रम तय नहीं करना पड़ेगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

764060 Articles

Share this story