डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड: पूछताछ में जांच अधिकारी को नहीं मिली कोई साजिश: एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला

WhatsApp Channel Join Now
डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड: पूछताछ में जांच अधिकारी को नहीं मिली कोई साजिश: एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला


डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड: पूछताछ में जांच अधिकारी को नहीं मिली कोई साजिश: एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला


डकैत जगन गुर्जर हत्याकांड: पूछताछ में जांच अधिकारी को नहीं मिली कोई साजिश: एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला


अजमेर, 4 जुलाई(हि.स.)। अजमेर की हाई सिक्योरिटी जेल में गत 29 जून 26 को हुई कुख्यात डकैत जगन गुर्जर की हत्या के मामले में आरोपित सह कारागार बंदी विष्णु जाट को अदालत ने एक बार फिर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है। विष्णु जाट को अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद शनिवार को अजमेर की संबंधित सक्षम न्यायालय में पेश किया था जहां से न्यायालय ने उसे वापस न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया। पुलिस आरोपित को बख्तरबंद वाहन में भारी पुलिस सुरक्षा बंदोबस्त के साथ अदालत से जेल ले गई।

अजमेर जिला पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला ने मीडिया को जानकारी दी कि डकैत जगन गुर्जर की हत्या में किसी अंदरुनी अथवा बाहरी साजिश संबंधित कोई जानकारी प्रारंभिक पूछताछ में सामने नहीं आई है। आरोपित विष्णु जाट ने डकैत जगन गुर्जर की हत्या का मन पूर्व में ही बना लिया था जिसे उसने मौका मिलने पर 29 जून 26 को अंजाम दिया। आरोपित ने डकैत जगन गुर्जर के तानों और फब्तियों से आहत होकर उसे मारने का पहले से ही मन बना रखा था। उन्होंने एक सवाल के जवाब में बताया कि बैरक का सीसीटीवी कैमरा खराब होने की पहले ही सूचना थी उसके लिए सक्षम स्तर पर सूचित कर ठीक कराए जाने की कार्यवाही अग्रेषित की जा चुकी थी। उन्होंने कहा कि आरोपित विष्णु जाट मार्च 2026 से न्यायिक अभिरक्षा में है। जेल में बंदियों के बीच आपस में कहासुनी और अप्रिय बोलचाल भी हो जाया करती है।

अग्रवाला ने कहा कि अभी जांच जारी है। आरोपित की आवश्यकता हुई तो उसे फिर से पूछताछ के लिए प्राप्त किया जाएगा।

जांच अधिकारी सिविल लाइन थानाधिकारी शंभू सिंह ने कहा कि आरोपित ने अकेले ही डकैत गुर्जर की गमछे से गला घोंट कर हत्या की। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में ऐसा कोई साक्ष्य या बात सामने नहीं आई कि हत्या के लिए जेल में ही बंद उसे किसी अन्य साथी ने उकसाया हो अथवा मजबूर किया हो। उन्होंने बताया कि आरोपित के बहन अथवा अन्य परिवारजन के लिए मृतक डकैत जगन गुर्जर द्वारा किसी तरह के कमेंट की बात भी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपित ने यह कबूल किया उसने जगन गुर्जर तानों से तंग आकर उसका गला दबाने का विचार पहले ही बना रखा था। हत्या से पूर्व बैरक के बाहर चल रहे एफएम का वोल्यूम बढा दिया था। मौका मिलने पर उसने अकेले ही गमछे से जगन गुर्जर की हत्या कर दी। बहरहाल पुलिस मामले में आगे जांच कर रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Share this story