ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए तरीके

WhatsApp Channel Join Now
ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचाव के बताए तरीके


साइबर सुरक्षा एवं सतर्कता जागरूकता पर कार्यशाला आयोजित

जोधपुर, 28 अक्टूबर (हि.स.)। राष्ट्रीय सूचना-विज्ञान केन्द्र (एनआईसी) एवं केंद्रीय भूजल बोर्ड, जल शक्ति मंत्रालय, भारत सरकार के राज्य एकक कार्यालय जोधपुर के संयुक्त तत्वावधान में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अंतर्गत एनआईसी कार्यालयर में साइबर सुरक्षा एवं सतर्कता जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।

कार्यशाला का नेतृत्व कार्यालय प्रमुख वैज्ञानिक सी शशांक प्रताप सिंह ने किया। साइबर थाना के जमशेद खान एवं साइबर सेल, जोधपुर के गणपत ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी, संदिग्ध लिंक एवं कॉल से बचाव तथा व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी की सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी।

भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) के अधिकारियों ने सतर्कता, पारदर्शिता एवं भ्रष्टाचार की रोकथाम के महत्व पर प्रकाश डाला। कार्यशाला में वैज्ञानिक आरके. वर्मा व रीना बोराना, जिला सूचना विज्ञान अधिकारी दिवेश, एनआईसी के नेटवर्क फील्ड इंजीनियर विनोद देवड़ा तथा केंद्रीय भूजल बोर्ड के कार्यालय अधीक्षक जावेद खान सहित दोनों कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

768476 Articles

Share this story