पचपदरा रिफाइनरी रेगिस्तान का रत्न: मुख्य सचिव

WhatsApp Channel Join Now
पचपदरा रिफाइनरी रेगिस्तान का रत्न: मुख्य सचिव


जोधपुर, 13 अप्रैल (हि.स.)। प्रदेश के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने पचपदरा में लगाई गई रिफाइनरी को लेकर कहा यह रिफाइनरी रेगिस्तान का रत्न है। इसमें राजस्थान की भागीदारी है। राज्य सरकार ने इसके लिए केंद्र सरकार के साथ मिलकर समयबद्ध कार्य कर इस ग्रीन फिल्ड प्रोजेक्ट को लोकार्पण तक पहुंचाया है। यह नेशनल रिफाइनरी है। यह हमारे लिए भी बहुत गर्व का पल है। सोमवार सुबह उन्होंने यह बात सर्किट हाउस में मीडिया से बात करते हुए कही।

पचपदरा में लगाई गई रिफाइनरी का उद्घाटन करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 अप्रैल को आ रहे हैं। इस कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर मुख्य सचिव जोधपुर आए थे। जहां से वह पचपदरा रवाना हो गए। इससे पहले उन्होंने कहा कि वो खुद केमिकल इंजीनियर हैं। इस दृष्टि से देखें तो एक राष्ट्रीय स्तर की रिफाइनरी आ रही है और यह बहुत गर्व की बात है। यह एक इंफ्रास्ट्रक्चर अचीवमेंट है, जिसके लिए कई सालों तक काम हुआ है। पचपदरा स्थित एचपीसीएल रिफाइनरी देश-प्रदेश की ऊर्जा आवश्यकताओं की पूर्ति करने में कारगर होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story