क्रॉस कंट्री दौड़ 29 को, प्रविष्टि 27 तक

WhatsApp Channel Join Now
क्रॉस कंट्री दौड़ 29 को, प्रविष्टि 27 तक


जोधपुर, 24 नवम्बर (हि.स.) जिला एथलेटिक्स संघ जोधपुर की ओर से 29 नवंबर को सुबह साढ़े सात बजे सिद्धनाथ तिराहा से कायलाना रोड तक क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन होगा।

सचिव ओमपुरी ने बताया कि प्रतियोगिता में जोधपुर जिले के 16, 17 और 20 वर्ष आयु के महिला व पुरुष एथलीट भाग ले सकेंगे। चयनित 23 व 24 दिसंबर को अलवर में होने वाली राज्य स्तरीय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में खेलेंगे। इच्छुक महिला व पुरुष धावक अपनी प्रविष्टि जिला एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष रज्जाक मोहम्मद व सचिव ओमपुरी को 27 नवंबर को शाम साढ़े पांच बजे तक जमा करवा सकेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

782531 Articles

Share this story