पटाखे जलाते जांघ पर लगी गंभीर चोट : अस्पताल में तोड़ा दम

WhatsApp Channel Join Now
पटाखे जलाते जांघ पर लगी गंभीर चोट : अस्पताल में तोड़ा दम


पटाखे जलाते जांघ पर लगी गंभीर चोट : अस्पताल में तोड़ा दम


जोधपुर, 12 नवम्बर (हि.स.)। शहर के निकटवर्ती बनाड़ स्थित खोखरिया गांव में एक व्यक्ति पटाखे जलाते समय जांघ में गंभीर चोट लगने पर बुरी तरह घायल हो गया। परिजन उसे पहले निजी अस्पताल लेकर गए, बाद में एमडीएम अस्पताल रैफर किया गया। मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। उसके भाई की तरफ से बनाड़ थाने में मर्ग की रिपोर्ट दी गई।

बनाड़ पुलिस ने बताया कि खारीखुर्द डांगियावास हाल खोखरिया स्थित गुजरावास फाटक के नजदीक रहने वाला 45 साल का श्रवणलाल पुत्र मुकनाराम मेघवाल 9 नवंबर को दीपावली रामाश्यामा को पटाखे जला रहा था। तब पटाखे से उसकी जांघ बुरी तरह चोटिल हो गई। इस पर परिजन उसे एक निजी अस्पताल लेकर गए। बाद में उसे एमडीएम अस्पताल में रैफर किया गया, मगर उसकी उपचार के बीच मौत हो गई। उसके भाई शंकरलाल ने मर्ग में रिपोर्ट दी। पुलिस ने शव को कार्रवाई के उपरांत परिजन के सुपुर्द किया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775717 Articles

Share this story