आरपीटीसी में दीक्षांत परेड समारोह 16 को

WhatsApp Channel Join Now
आरपीटीसी में दीक्षांत परेड समारोह 16 को


जोधपुर, 14 अपै्रल (हि.स.)। राजस्थान पुलिस प्रशिक्षण केंद्र पर 16 अपै्रल को नव आरक्षी प्रशिक्षु का दीक्षांत समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें 90-91 बैच के प्रशिक्षु को दीक्षांत की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम में पुलिस बैड वादन, परेड निरीक्षण के साथ पारितोषिक का वितरण भी होगा।

आरपीटीसी के प्रधानाचार्य आईपीएस डॉ. महावीर सिंह राणावत ने बताया कि 16 अप्रैल को नव आरक्षी प्रशिक्षु बैच 90-91 का दीक्षांत परेड समारोह होगा। इसमें आरपीटीसी के उप महानिरीक्षक देवेंद्र कुमार बिश्रोई मुख्य अतिथि होंगे। उनके द्वारा परेड की सलामी ली जाएगी। कार्यक्रम सुल्तान सिंह स्टेडियम आरपीटीसी में होगा। इसमें नव आरक्षी प्रशिक्षु बैच 90-91 बैच 25 के दीक्षार्थी भाग लेंगे। कार्यक्रम का आयोजन सुबह साढ़े सात बजे से होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story