आयुर्वेद विवि में कंटीन्यूइंग कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का शुभारंभ

WhatsApp Channel Join Now
आयुर्वेद विवि में कंटीन्यूइंग कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम का शुभारंभ


जोधपुर, 21 मई (हि.स.)। डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन राजस्थान आयुर्वेद विश्वविद्यालय के कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल के मार्गदर्शन में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कंटीन्यूइंग कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम 2026 का शुभारंभ गुरुवार को पीजीआईए सेमिनार हॉल में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन सत्र कुलगुरु की अध्यक्षता में आयोजित हुआ।

इस अवसर पर कुलगुरु प्रोफेसर (वैद्य) गोविंद सहाय शुक्ल ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षकों, चिकित्सकों एवं अधिकारियों का निरंतर प्रशिक्षण और क्षमता विकास समय की आवश्यकता है। ऐसे कार्यक्रम न केवल व्यक्तित्व एवं कार्यक्षमता को विकसित करते हैं, बल्कि संस्थान की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गुणवत्ता को भी नई ऊंचाइयों तक पहुंचाते हैं। एक माह तक चलने वाला यह कार्यक्रम प्रतिभागियों के ज्ञान, कौशल और नेतृत्व क्षमता को समृद्ध करेगा। कार्यक्रम के प्रथम विशेषज्ञ व्याख्यान में प्रोफेसर ज्ञान प्रकाश शर्मा ने ट्रांसफॉर्मिंग आयुर्वेद एजुकेशन थ्रू होलिस्टिक स्किल्डेवेलपमेंट विषय पर व्याख्यान दिया।

उन्होंने आयुर्वेद शिक्षा में समग्र कौशल विकास की आवश्यकता एवं उसके व्यावहारिक पक्षों पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात डॉ. सलोनी कोहली ने इम्पोर्टेंस ऑफ़ एन ए बी एच एक्रेडिटेशन इन आयुष हॉस्पिटल विषय पर व्याख्यान प्रस्तुत किया। उन्होंने आयुष चिकित्सालयों में एनएबीएच मानकों एवं गुणवत्ता प्रबंधन की महत्ता को विस्तार से समझाया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story