जोधपुर ग्रामीण के दो कांस्टेबल डीजीपी डिस्क से सम्मानित

WhatsApp Channel Join Now
जोधपुर ग्रामीण के दो कांस्टेबल डीजीपी डिस्क से सम्मानित


जोधपुर, 16 अगस्त (हि.स.)। जोधपुर ग्रामीण पुलिस के दो कांस्टेबल को उत्कृष्ट पुलिसिंग के लिए डीजीपी डिस्क से सम्मानित किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान दोनों जवानों को यह सम्मान प्रदान किया गया।

उन्होंने ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने और मामले के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनकी कड़ी मेहनत और जांच में अहम योगदान को देखते हुए पुलिस विभाग ने दोनों को सम्मानित किया।

जोधपुर ग्रामीण पुलिस की साइबर सेल में तैनात दयाल सिंह चौहान और पुखराज विश्नोई को राजस्थान पुलिस के प्रतिष्ठित डीजीपी डिस्क और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया है। स्वतंत्रता दिवस समारोह के अवसर पर ढ्ढत्र जोधपुर रेंज ने दोनों जवानों को इस सर्वोच्च सम्मान से नवाजा। दयालसिंह चौहान पीपाड़ उपखंड के सिलारी और पुखराज विश्नोई कोसाना के रहने वाले हैं।साइबर सेल में कार्यरत रहते हुए दोनों जवानों और उनकी टीम ने जिले में साइबर अपराधों पर अंकुश लगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

इन्होंने न केवल साइबर अपराधियों को पकडऩे में तकनीकी कुशलता का परिचय दिया, बल्कि ठगी के शिकार हुए आमजन को उनके पैसे वापस रिफंड करवाकर पुलिस के प्रति आमजन का विश्वास भी मजबूत किया। इसके अलावा ग्रामीण क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेजों में युवाओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने में भी विशेष अभियान चलाए। दोनों जवानों ने पिछले वर्ष चेराई कस्बे में हुए 72 वर्षीय बुजुर्ग महिला के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी सुलझाने में इनकी मुख्य भूमिका निभाई थी। साइबर इंटेलिजेंस का सटीक इस्तेमाल कर आरोपी की पहचान की गई और उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

Share this story