जटिल शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी से 65 वर्षीय महिला को मिली राहत

WhatsApp Channel Join Now
जटिल शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी से 65 वर्षीय महिला को मिली राहत


जयपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। शहर के एसआरके हॉस्पिटल में 65 वर्षीय महिला की जटिल शोल्डर रिप्लेसमेंट सर्जरी सफलतापूर्वक की गई। जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जन डॉ. विकास गुप्ता के नेतृत्व में विशेषज्ञ टीम ने इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन को सुरक्षित तरीके से अंजाम दिया। महिला लंबे समय से कंधे की गंभीर समस्या और असहनीय दर्द से परेशान थीं। जांच के बाद चिकित्सकों ने शोल्डर रिप्लेसमेंट को ही उपचार का एकमात्र विकल्प पाया।

डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि शोल्डर रिप्लेसमेंट एक जटिल और तकनीकी रूप से चुनौतीपूर्ण सर्जरी है। इसमें हड्डी की गुणवत्ता, जोड़ की संरचना और आसपास की मांसपेशियों की स्थिति का विशेष ध्यान रखना पड़ता है। ऐसे मामलों में सटीक प्री-ऑपरेटिव प्लानिंग और अनुभवी विशेषज्ञ टीम की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

डॉ. विकास गुप्ता ने बताया कि आधुनिक तकनीक, सटीक प्री-ऑपरेटिव प्लानिंग और अनुभवी टीम के सहयोग से इस तरह की जटिल सर्जरी को सुरक्षित और प्रभावी तरीके से किया जा सकता है। सर्जरी के बाद महिला की हालत संतोषजनक है। उन्हें पोस्ट-ऑपरेटिव केयर के साथ नियमित फिजियोथेरेपी की सलाह दी गई है।

उन्होंने बताया कि कंधे की गंभीर समस्या और लगातार दर्द से परेशान मरीजों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। उचित समय पर उपचार मिलने से दर्द में राहत के साथ कंधे की कार्यक्षमता में सुधार लाने में मदद मिल सकती है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story