उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए तहसील स्तर पर समितियां गठित

WhatsApp Channel Join Now
उचित मूल्य दुकानों के आवंटन के लिए तहसील स्तर पर समितियां गठित


जयपुर, 26 फ़रवरी (हि.स.)। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री सुमित गोदारा ने गुरुवार को विधानसभा में बताया कि प्रदेश में उचित मूल्य दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया को पारदर्शी और व्यवस्थित बनाने के लिए राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत तहसील स्तर पर खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समितियों का गठन अगस्त 2024 में कर दिया गया है।

प्रश्नकाल के दौरान विधायक ज़ाकिर हुसैन गेसावत द्वारा पूछे गए प्रश्न के उत्तर में मंत्री ने कहा कि इन समितियों की बैठकें नियमानुसार और समयबद्ध रूप से आयोजित की जा रही हैं। समितियों के माध्यम से उचित मूल्य दुकानों के संचालन और आवंटन से संबंधित मामलों की समीक्षा की जाती है, जिससे पात्र लाभार्थियों तक खाद्यान्न की आपूर्ति सुचारू रूप से सुनिश्चित हो सके।

मंत्री ने यह भी आश्वस्त किया कि खाद्य सुरक्षा एवं सतर्कता समितियों की बैठकों की सूचना जनप्रतिनिधियों तक समय पर पहुंचाने के लिए आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी, ताकि उनकी सक्रिय भागीदारी हो सके।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story