निम्स अस्पताल में आग की जांच के लिए समिति गठित

WhatsApp Channel Join Now
निम्स अस्पताल में आग की जांच के लिए समिति गठित


जयपुर, 26 सितंबर (हि.स.)। चंदवाजी स्थित निम्स अस्पताल में हुई आगजनी की घटना के कारणों की जांच और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए जिला कलेक्टर संदेश नायक ने जांच समिति गठित की है। समिति की अध्यक्षता अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट, जयपुर शहर दक्षिण करेंगे।

समिति में उप नियंत्रक, नागरिक सुरक्षा को सदस्य सचिव तथा उपखंड अधिकारी आमेर, मुख्य अग्निशमन अधिकारी नगर निगम जयपुर और वरिष्ठ विद्युत निरीक्षक को सदस्य बनाया गया है। समिति घटना के कारणों की विस्तृत जांच कर आवश्यक रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपेगी। अस्पताल में आग की घटना शनिवार को सामने आई थी और प्रारंभिक रिपोर्टों में शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई गई है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story