बस ने बाइक को मारी टक्कर, कॉलेज स्टूडेंट घायल

WhatsApp Channel Join Now
बस ने बाइक को मारी टक्कर, कॉलेज स्टूडेंट घायल


चित्तौड़गढ़, 03 जून (हि.स.)। शहर में बुधवार दोपहर कलक्टर आवास के पास हादसा हो गया। निजी बस ने बाइक को चपेट में ले लिया। इस हादसे में कॉलेज की दो स्टूडेंट घायल हो गई। दोनों घायल छात्राओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय में भर्ती करवाया गया। सूचना मिलने के बाद छात्राओं के परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंचे हैं। गंभीर चोट नहीं लगने से सभी ने राहत की सांस ली है। पुलिस ने टक्कर मारने वाली बस को जब्त कर लिया है।

जानकारी में सामने आया कि ओवरब्रिज से उतर कर बाइक सवार दो कॉलेज की छात्राएं उदयपुर मार्ग की ओर जा रही थीं। इस दौरान निंबाहेड़ा की ओर से आई निजी बस ने प्रताप सर्किल पर जिला कलक्टर आवास के सामने बाइक को टक्कर मार दी। इससे दोनों बाइक सवार छात्राएं नीचे जा गिरी। मुख्य मार्ग होने के कारण मौके पर राहगीरों की भीड़ लग गई और जाम की स्थिति हो गई। राहगीरों ने दोनों छात्राओं को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया। यहां छात्राओं की पहचान कृष्णा जाट और भव्या चुंडावत के रूप में हुई। लोगों की सूचना पर परिजन भी जिला चिकित्सालय पहुंचे। यहां घायल छात्राओं के गंभीर चोट नहीं लगने से सभी ने राहत की सांस ली। इधर, हादसे के बाद चालक बस को मौके पर ही छोड़ कर फरार हो गया। सदर थाने से एएसआई बिंदु सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। दुर्घटनाग्रस्त बस और बाइक को थाने ले जाया गया है। पुलिस ने परिजनों को पुलिस थाने में रिपोर्ट देने को कहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

Share this story