नमामि भारतम् के तहत लोकभवन में सामूहिक 'वंदे मातरम्' का हुआ गान
Sep 25, 2026, 20:21 IST
WhatsApp
Channel
Join Now
जयपुर, 25 सितंबर (हि.स.)। लोकभवन में शुक्रवार को राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में राष्ट्रव्यापी अभियान नमामि भारतम् का आयोजन हुआ।
राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और लोकभवन के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने इस दौरान सामूहिक वंदे मातरम् का सम्पूर्ण गान किया।
राज्यपाल बागडे ने इस अवसर पर कहा कि एक स्वर-एक संकल्प-एक भारत' की भावना के साथ वंदे मातरम् के गौरवशाली इतिहास से जन जन को जोड़ने के लिए नमामि भारतम् महत्वपूर्ण अभियान है। यह मां भारती को नमन करते हुए राष्ट्र सर्वोपरि की भावना का नाद है। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी भी उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

