अजमेर मंडल पर संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन

WhatsApp Channel Join Now
अजमेर मंडल पर संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन


अजमेर मंडल पर संविधान दिवस पर प्रस्तावना का सामूहिक वाचन


अजमेर, 26 नवम्बर(हि.सं.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल कार्यालय में 26 नवंबर 2026 को 'संविधान दिवस' गरिमामय ढंग से मनाया गया।

इस अवसर पर मंडल कार्यालय के पोर्च में अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा की उपस्थिति एवं नेतृत्व में संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अपर मंडल रेल प्रबंधक विकास बूरा ने भारतीय संविधान की उद्देशिका (प्रस्तावना) का वाचन किया, जिसे उपस्थित सभी रेल अधिकारियों, पर्यवेक्षकों एवं कर्मचारियों ने एक स्वर में दोहराया। इस सामूहिक वाचन के माध्यम से सभी रेलकर्मियों ने भारत को एक संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न, समाजवादी, पंथनिरपेक्ष, लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक न्याय सुनिश्चित करने के संवैधानिक मूल्यों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी मेघा गोदारा देव सहित मंडल के विभिन्न विभागों के शाखा अधिकारी, पर्यवेक्षक और बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष रेल कर्मचारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

783798 Articles

Share this story