अब प्रदेश में चलेगी शीतलहर, माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

WhatsApp Channel Join Now
अब प्रदेश में चलेगी शीतलहर, माैसम विभाग ने जारी किया अलर्ट


जयपुर, 27 नवंबर (हि.स.)। प्रदेश में अब शीतलहर चलेगी। इसकाें लेकर माैसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। प्रदेश के 14 शहराें का रात का पारा 10 डिग्री से नीेचे दर्ज किया गया। 4 डिग्री के साथ फतेहपुर की रात सबसे सर्द रही। शेखावाटी के साथ आस-पास के शहराें का रात का पारा 7 डिग्री से नीचे रहा।

माैसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि वर्तमान में राज्य के शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2-5 डिग्री नीचे तथा शेष अधिकांश भागों में न्यूनतम तापमान सामान्य के आसपास दर्ज किए जा रहे हैं। राज्य में सबसे कम न्यूनतम तापमान फतेहपुर, सीकर में 4 डिग्री दर्ज किया गया है। राज्य के अधिकांश भागों में आगामी 10 दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में विशेष परिवर्तन नहीं होने की प्रबल संभावना है। अब 30 नवंबर तक शेखावाटी क्षेत्र, अजमेर संभाग व कोटा संभाग में कहीं-कहीं शीतलहर दर्ज होने की संभावना है। इस दौरान शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 4 से 6 डिग्री तथा अजमेर व कोटा संभाग में न्यूनतम तापमान 8 से 11 डिग्री दर्ज होने की संभावना है। शीतलहर के कारण इन शहरों में रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक नीचे चला गया, जिससे यहां तेज सर्दी शुरू हो गई। इन जिलों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

784272 Articles

Share this story