एलपीजी आपूर्ति पर मुख्यमंत्री सख्त: कालाबाजारी व जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश

WhatsApp Channel Join Now
एलपीजी आपूर्ति पर मुख्यमंत्री सख्त: कालाबाजारी व जमाखोरी पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश


जयपुर, 28 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शनिवार को कार्यालय में एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था की समीक्षा को लेकर सभी जिला कलेक्टरों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में गैस आपूर्ति को सुचारू बनाए रखने और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि एलपीजी आपूर्ति की नियमित समीक्षा की जाए और जमीनी स्तर पर वास्तविक स्थिति का फीडबैक लिया जाए, ताकि आमजन को किसी प्रकार की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि कालाबाजारी और जमाखोरी जैसे मामलों में लिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए।

बैठक में मुख्यमंत्री ने जिला कलेक्टरों को सतर्कता बरतने और वितरण प्रणाली पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।

उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि आपूर्ति श्रृंखला में पारदर्शिता बनाए रखते हुए जरूरतमंदों तक गैस समय पर पहुंचे, यह सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में वी. श्रीनिवास, उत्कल रंजन साहू सहित खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story