मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी होली—धुलंडी की शुभकामनाएं

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी होली—धुलंडी की शुभकामनाएं


जयपुर, 01 मार्च (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने होली एवं धुलंडी के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

शर्मा ने कहा कि होली के रंग आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे के प्रतीक हैं। हर्षोल्लास का यह त्योहार सभी भेदभाव भुलाकर समाज में एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देता है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्वान किया कि वे सुरक्षित और पर्यावरण अनुकूल होली मनाएं और समाज में एक दूसरे के प्रति स्नेह और अपनत्व को बढ़ावा दें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

Share this story