मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंगलवार को कोटा, झालावाड़ और अजमेर दौरा

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंगलवार को कोटा, झालावाड़ और अजमेर दौरा


मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का मंगलवार को कोटा, झालावाड़ और अजमेर दौरा


जयपुर, 28 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मंगलवार को कोटा, झालावाड़ एवं किशनगढ़, अजमेर के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे पंचायत चुनावों के मद्देनजर स्थानीय भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ सीधा संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री कोटा के एलन करियर इंस्टीट्यूट ऑडिटोरियम कार्यकर्ताओं को पंचायत चुनावों में जीत का मंत्र देंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री झालावाड़ के कोलाना पहुंचेंगे और स्थानीय जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की संगठनात्मक बैठक लेंगे। मुख्यमंत्री झालावाड़ा के बाद अजमेर के किशनगढ़ पहुंचेंगे। जहां मार्बल एसोसिएशन ऑडिटोरियम में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर चुनावी तैयारियों को लेकर दिशा-निर्देश देंगे। किशनगढ़ के बाद देर शाम मुख्यमंत्री का जयपुर पहुंचने का कार्यक्रम प्रस्तावित है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

Share this story