मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जैतारण और रामदेवरा के दौरे पर

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जैतारण और रामदेवरा के दौरे पर


जयपुर, 22 सितंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को जैतारण एवं रामदेवरा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री प्रातः जयपुर से रवाना होकर दोपहर 12:05 बजे जैतारण पहुंचेंगे। इसके बाद पावन धाम, जैतारण में ‘सेवा संकल्प बाइक रैली’ के फ्लैग ऑफ कार्यक्रम में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर 12:30 बजे से 2 बजे तक पावन धाम परिसर में समाधि दर्शन, जनसभा तथा युवाओं के साथ संवाद करेंगे।

मुख्यमंत्री दोपहर बाद लगभग 3:20 बजे रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव पैनोरमा जाएंगे। यहां वे पैनोरमा से मुख्य बाजार होते हुए बाबा रामदेव मंदिर तक आयोजित पदयात्रा में शामिल होंगे। इसके बाद बाबा रामदेव मंदिर में दर्शन एवं पूजा-अर्चना करेंगे।

मुख्यमंत्री शाम 4:20 बजे रामदेवरा हेलीपैड युवाओं से संवाद करने के बाद शाम को जयपुर लौटेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल

Share this story