मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में किया ध्वजारोहण

WhatsApp Channel Join Now
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में किया ध्वजारोहण


बीकानेर, 15 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने 80वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को बीकानेर के स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय में ध्वजारोहण किया।

उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को 10वीं आरएसी बटालियन की टुकड़ी ने सलामी और पुलिस बैण्ड ने बैण्डवादन की प्रस्तुति दी। इससे पहले मुख्यमंत्री ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

केन्द्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) अर्जुनराम मेघवाल, विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल सहित जनप्रतिनिधिगण, वरिष्ठ अधिकारीगण एवं आमजन उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

Share this story