‘राइजिंग राजस्थान‘ में दिखेगी प्रदेश की कला एवं संस्कृति: मुख्यमंत्री

WhatsApp Channel Join Now
‘राइजिंग राजस्थान‘ में दिखेगी प्रदेश की कला एवं संस्कृति: मुख्यमंत्री


‘राइजिंग राजस्थान‘ में दिखेगी प्रदेश की कला एवं संस्कृति: मुख्यमंत्री


जयपुर, 5 दिसंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट को सफल बनाने के लिए 10 दिनों तक प्रत्येक दिन एक नए संकल्प लेने की पहल की है। इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने बुधवार को सातवां संकल्प लेते हुए कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में प्रदेश की अनूठी कला एवं संस्कृति का प्रदर्शन किया जाएगा।

शर्मा ने कहा कि राइजिंग राजस्थान समिट में प्रदेश की उत्कृष्ठ कला एवं गौरवशाली संस्कृति का प्रदर्शन आयोजन की भव्यता को बढ़ाएगा। साथ ही, राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भी हमारी कला एवं संस्कृति की लोकप्रियता बढे़गी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

765271 Articles

Share this story