श्रद्धालुओं के लिए विकसित होंगी बेहतर सुविधाएं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा

WhatsApp Channel Join Now
श्रद्धालुओं के लिए विकसित होंगी बेहतर सुविधाएं : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा


जयपुर, 12 नवंबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास पर तनोट माता मंदिर की पुनर्विकास परियोजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने और समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध तनोट माता मंदिर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं। इन श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए राज्य सरकार ने मंदिर के समग्र विकास की योजना बनाई है। इसके अंतर्गत यात्रियों के ठहराव, पार्किंग सहित विभिन्न बेहतर सुविधाएं विकसित होंगी।

राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने बताया कि राज्य सरकार तनोट माता मंदिर की पुनर्विकास परियोजना के लिए भूमि आवंटित कर चुकी है। वहीं, परियोजना रिपोर्ट भी तैयार हो चुकी है।

बैठक में अतिरिक्त मुख्य सचिव मुख्यमंत्री कार्यालय अखिल अरोड़ा, अतिरिक्त मुख्य सचिव नगरीय विकास एवं आवासन आलोक गुप्ता, प्रमुख शासन सचिव वित्त वैभव गालरिया, पर्यटन शासन सचिव शुचि त्यागी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Livevns.news Desk
Livevns.news Desk

775826 Articles

Share this story