चैत्र नवरात्र पर मुख्यमंत्री ने की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना

WhatsApp Channel Join Now
चैत्र नवरात्र पर मुख्यमंत्री ने की पूजा, प्रदेश की खुशहाली की कामना


जयपुर, 19 मार्च (हि.स.)। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास स्थित राज राजेश्वरी मंदिर में सपत्नीक विधिवत पूजा-अर्चना कर घट स्थापना की और मां दुर्गा की आराधना की।

मुख्यमंत्री ने श्रद्धा और विधि-विधान के साथ पूजा करते हुए मां दुर्गा से प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति और समृद्धि बनी रहने की प्रार्थना भी की। नवरात्र के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री ने पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति संवेदनशीलता का संदेश भी दिया। आगामी गर्मी के मौसम को ध्यान में रखते हुए उन्होंने पेड़ों पर पक्षियों के लिए परिंडे बांधे, ताकि तेज गर्मी में पक्षियों को पानी मिल सके।

इस पहल को प्रकृति और जीव संरक्षण की दिशा में एक सकारात्मक संदेश के रूप में देखा जा रहा है। मुख्यमंत्री की इस पहल से आमजन को भी गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करने की प्रेरणा मिल रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित

Share this story